लालकुआं में भू कटाव का आकलन कर तटबंद बनाने को लेकर वन मंत्री से मिले ये भाजपा नेता

Renu Negi
1 Min Read

देहरादून /लालकुआं से मुकेश कुमार। विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता व दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने देहरादून में वन मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर लालकुआं विधानसभा के गौला नदी एवं नंधौर नदी से हुए भू कटाव का आकलन कर कटाव क्षेत्र में तटबंद बनाए जाने को लेकर अनुरोध किया।

बताते चले कि आज शुक्रवार को भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से उनके आवास में मुलाकात की और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में बरसात के सीजन में नदियों से हुए भूकटाव की जानकारी देते हुए, नुकसान का आकलन करने का अनुरोध किया साथ ही वन मंत्री से संवेदनशील कटाव क्षेत्र में परीक्षण करा कर तटबंध बनाने का अनुरोध किया। जिस पर वन मंत्री ने तत्काल दूरभाष पर प्रभावी बनाअधिकारी को निर्देशित किया की प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर डिटेल रिपोर्ट भेजें, जिस पर अग्रिम कार्रवाई हो सके जिस पर भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट ने वन मंत्री का आभार जताया।

Share This Article
Leave a Comment