Ad image

बड़ी ख़बर : धर्मपुर विधानसभा में मिलेट्स टिफिन कार्यक्रम में सहभोज

Renu Negi
2 Min Read

देहरादून : महाजन संपर्क अभियान के तहत महानगर देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी राजेंद्र बिष्ट का प्रवास रहा।

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम एवं महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने के विशेष संपर्क के दौरान आर.एस नेगी वरिष्ठ अधिवक्ता, अशोक जैन आदि विशिष्ट परिवारों में जाकर दुष्यंत गौतम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर विशेष चर्चा की। साथ ही 9090902024 पर मिस कॉल करवाकर 2024 के चुनाव में मोदी जी का समर्थन के लिए आह्वान किया।

साथ ही प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम एवं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में महानगर महिला मोर्चा के द्वारा धर्मपुर विधानसभा में मिलेट्स (मोटा अनाज) टिफिन कार्यक्रम में सहभोज किया। साथ ही प्रभारी दुष्यंत गौतम ने सभी कार्यकर्ताओं से मोटे अनाज एवं मोदी की लाभकारी योजनाओं पर चर्चा भी की।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी राजेंद्र बिष्ट राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत राजपुर विधायक खजान दास महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी एवं प्रदेश पदाधिकारी महानगर पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित है।

Share This Article
Leave a Comment