Ad image

सड़क दुर्घटना: यहां दो वाहनों की आमने सामने की भिड़ंत में 5 घायल , घायल दम्पति (पति-पत्नी )की हालत गम्भीर

Renu Negi
2 Min Read

सड़क हादसा : सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं तेज रफ्तार और लापरवाही आये दिन हादसों का सबब बन रहे हैं। ऐसी ही एक सड़क हादसे की खबर चंपावत से सामने आ रही है। यहां आज रविवार को लोहाघाट नेशनल हाइवे पर छीड़ा के पास दिल्ली से पिथौरागढ़ की ओर जा रही अर्टिगा UK04 TB 2624 व पिथौरागढ़ से बनबसा की ओर आ रही स्विफ्ट के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चिकित्सकों ने बताया कि हादसे में घायल दम्पति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया कर दिया है।

जानकारी देते हुए एसआई नरेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में स्विफ्ट में सवार वाहन चालक अशोक सिंह निवासी बनबसा व सुभाष चंद्र पांडे निवासी टनकपुर घायल हुए हैं। जबकि अर्टिगा में सवार महिला माया खत्री उनके पति संजय सिंह निवासी दिल्ली तथा वाहन चालक नीरज कुमार निवासी पिथौरागढ़ घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक दंपति की हालत गंभीर बनी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment