Ad image

अजब गजब : यहां 2 महिलाओं ने रचाई शादी टीवी एक्ट्रेस बनीं दूल्हा, मेकअप आर्टिस्ट दुल्हन 80 बाराती पहुंचे शादी में

Renu Negi
4 Min Read

अजब गजब : हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला ने दूसरी महिला ने शादी कर ली। ये शादी 23 अप्रैल 2024 को मदनपुरी स्थित छोटी पंचायत धर्मशाला में हुई। हालांकि इसके फोटो-वीडियो सामने आने के बाद यह शादी सुर्खियों में आ गई है।

गुरुग्राम की रहने वाली अंजू शर्मा पेशे से टीवी सीरियलों में काम करती हैं। उन्होंने फतेहाबाद की रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट कविता टप्पू से शादी की। इस रिश्ते में अंजू शर्मा पति का किरदार निभा रही हैं तो कविता पत्नी का।

अंजू बताती है की उनका नाम तो अंजू है, लेकिन उनकी बीवी प्यार से अज्जू और शोना बोलती हैं। वह 4 साल से एक दूसरे के साथ हैं। उनकी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई। दोनों परिवार ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। उनकी शादी में 80 लोग आए थे।

अंजू ने कहा- कविता ने बुरे वक्त में हमेशा साथ दिया
अंजू ने बताया कि हमें नहीं पता कि हम प्यार करते हैं या नही, लेकिन हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। उसकी मां का साल 2022 में स्वर्गवास हो गया। उससे पहले उनके 22 वर्षीय भांजे की एक दुर्घटना में मौत हो गई। वो वाला दौर बहुत ही मुश्किल भरा था। सभी ने उनका साथ छोड़ दिया था, सिर्फ टप्पू (कविता) ही थी जो उस दुख भरे दौर में मेरे साथ खड़ी थी। उसके बाद धीरे-धीरे उन्हें पता ही नहीं चला कि कब उनको एक दूसरे से इतना लगाव हो गया।

सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे
अंजू ने कहा कि वह समाज की चिंता नही करती। क्योंकि समाज उन्हें खाने को नहीं दे रहा है। सोशल मीडिया पर उनको इतना ज्यादा ट्रोल किया जाता है और लोग अपशब्द का इस्तेमाल करते है कि बताया भी नहीं जा सकता। जब कविता के पापा और भाई शादी में आए थे तो लोगों ने उनको भी अपशब्द कहे। वह लोगों से पूछना चाहती है कि उन्होंने ऐसा क्या गुनाह कर दिया, सिर्फ प्यार ही तो करा है। सबसे ज्यादा महिलाएं उन्हें अपशब्द बोलती हैं।

काफी लड़कियां शादी करने को कहती हैं
अंजू ने बताया कि उन्हें काफी लड़कियां बोलती हैं कि वह भी ऐसे शादी करना चाहती हैं, लेकिन वह उन्हें ये ही कहती है कि अपने मां-बाप को बता कर सब कुछ करें। अगर मां बाप नहीं मानते हैं तो कुछ समय इंतजार करें और अपने मां-बाप को मनाएं। अगर फिर भी नहीं मानते हैं तो किसी से शादी न करें और अपने परिवार वालों को सफल हो कर दिखाएं।

कविता का कहना है कि वह इतनी बड़ी हो गई है कि उन्हें ये भी नहीं पता था कि 2 लड़कियां का भी ऐसे रिश्ता होता है। परंतु उनको 4 साल पहले अंजू से मिल कर ये सब कुछ पता चला। वह इस रिश्ते से बेहद खुश है और वह एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते।

Share This Article
Leave a Comment