देहरादून : प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन देहरादून में हुई वार रूम की स्थापना

Renu Negi
2 Min Read

देहरादून
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन देहरादून में केन्द्रीय वार रूम की स्थापना की गई है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन देहरादून में वार रूम की स्थापना करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों को वार रूम हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जिसके तहत प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी को वार रूम चेयरमैन, गोपाल गडिया एवं बलवीर ंिसह दानू को को-चेयरमैन, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चमोली, प्रदेश सचिव शांति रावत, प्रणीता बडोनी, पिया थापा एवं पूर्व पार्षद अनूप कपूर को वार रूम का सदस्य नामित किया गया है।
मथुरादत्त जोशी ने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा ने वार रूम कमेटी के साथ ही वार रूम नैरेटिव टीम का भी गठन किया गया है जिसमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश महामंत्री प्रशिक्षण महेन्द्र सिंह नेगी, सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चमोली, सोशल मीडिया समन्वयक विशाल मौर्य एवं प्रदेश प्रवक्ता नवीन रमोला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वार रूम कमेटी एवं नैरेटिव टीम से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक

Share This Article
Leave a Comment