राहुल गांधी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

Renu Negi
1 Min Read

डोईवाला (आशीष यादव):- राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आज राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे को लेकर जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जिसके बाद वह मैंगलोर के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक ने बताया कि राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी है।

राहुल गांधी जनसभा को सम्बोधित करेंगे, ओर इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही कोंग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस की सरकार बनानी है और प्रदेश में खुशहाली लनी है।

Share This Article
Leave a Comment