पुराने और जर्जर हो चुके पुलों को बदलेगी राज्य सकरार ।

Renu Negi
1 Min Read

प्रदेश में पुराने और जर्जर हो चुके पुलों को बदलेगी और उनकी जगह अधिक क्षमता वाले पुलों का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में ऐसे 436 पुराने पुल चिन्हित कर लिए हैं। इनमें से अधिकांश पुल राज्य के पर्वतीय जिलों में हैं। इनमें सबसे अधिक 207 पुल स्टेट हाईवे पर हैं।

 

विभाग ने पुराने पुलों को चिन्हित तो कर लिया है, लेकिन इनमें से सबसे पहले कौन से पुलों को एक श्रेणी का बनाया जाएगा, इसे शासन तय करेगी। प्रमुख अभियंता के मुताबिक, इन सभी पुलों के प्रस्ताव शासन को भेज दिए जाएंगे।

 

सूत्रों के अनुसार उन पुलों को सबसे पहले बदला जाएगा, जो सबसे अधिक प्रयोग में लाए जा रहे हैं और जिन पर वाहनों की आवाजाही का अधिक दबाव है। और इनमें से कितने पुल सामरिक और पर्यटन व यात्रा के महत्व से जुड़े हैं।

 

पुलों की श्रेणी          संख्या

राज्यृ मार्ग            207

मुख्य जिला मार्ग      65

अन्य जिला मार्ग     60

ग्रामीण मार्ग        104

कुल योग          436

 

Share This Article
Leave a Comment