Ad image

हल्द्वानी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Renu Negi
2 Min Read

Haldwani: BJP workers celebrated Chief Minister’s birthday

कालाढूंगी/हल्द्वानी से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु की कामना की।

बताते चलें कि कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कालाढूंगी विधानसभा कि मलिन बस्तियों में जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर गरीबों को अंग वस्त्र एंव मिठाई वितरित कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई इस दौरान भाजपा नेता मनोज पाठक द्वारा हल्दूवनी नगर पालिका के दर्जनों पर्यावरण मित्रों के साथ साथ लोकल उत्पादों को बढ़वा देने के लिए कार्य रही महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान भाजपा नेता मनोज पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के शासनकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और अपराधों के ग्राफ में कमी आई है। प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।

उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में बेरोजगारी और पलायन को रोकने के साथ लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत काम किया जा रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु की कामना की है।

Share This Article
Leave a Comment