Ad image

हल्द्वानी में घर घर जाकर पांच सौ इक्यावन घरों में लगाया तिरंगा

Renu Negi
3 Min Read

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी में घर घर जाकर पांच सौ इक्यावन घरों में तिरंगा लगाया

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सदस्य मनीष साहू सदस्य सूरज मिस्त्री ने संयुक्त रूप से कहा कि 1947 में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाकर प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण प्राप्त हुआ है क्योंकि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिकता को दर्शाता है।

यह भारत देश की एकता अखंडता प्रगति उन्नति समृद्धि खुशहाली का सूचक है इसलिए हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान के प्रति त्याग समर्पण भाव के साथ कर्तव्य पथ पर सतत डटे रहने के लिए संकल्पित होकर हम सभी भारतवासी मिलकर यह संकल्प लें कि हम सभी भारतीय एकता के सूत्र में बंधकर भारत देश को विश्वगुरु बनाने के लिए आस्था निष्ठा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ हमेशा समाजहित एवं भारतहित में कार्य करते रहेंगे।

इसीलिए शहीदों ने अपने अद्वितीय साहस और पराक्रम से भारत देश की गौरवगाथा को लिखा है उनका अद्भुत शौर्य हमारे स्वर्णिम इतिहास की एक मुकुटमणि है जो मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए कैसी परिश्रम की पराकाष्ठा हो ये शहीदों का सम्पूर्ण जीवन हम सभी भारतीयों को दृढ़ संकल्प शक्ति साहस के सुपथ पर चलने और भारत माता कि सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा जिससे हम भारतीय देशभक्ति को और विराट रूप से प्रखर कर भारत देश को विश्व के शिखर पर कीर्तिमान स्थापित करने में अपना अहम योगदान देकर भारत देश को विश्वगुरु बनाएंगे।

इस दौरान तिरंगा लगाने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार अमन कुमार साहिल राज सूरज मिस्त्री मनीष साहू सुशील राय रितिक साहू निखिल कुमार अशोक कुमार बाल्मीकि दीपक कुमार मुकेश कुमार सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे

Share This Article
Leave a Comment