Ad image

NOPRUF की मुहिम लायी रंग! इस सरकार ने की पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा

Renu Negi
3 Min Read

NOPRUF की मुहिम लायी रंग राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने की पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने वाला दूसरा राज्य बना छत्तीसगढ़: डॉ० डी० सी० पसबोला*

देहरादून: राजस्थान सरकार के बाद छत्तीसगढ़ की सरकार ने बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाल करते हुए कर्मचारी हित में बने रहने का तमगा हासिल कर लिया ।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF), उत्तराखंड के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की तरह ही अब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भी पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश‌ बघेल ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए राज्य के कार्मिकों के लिए सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के मद्देनजर पुरानी पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की। कार्मिक भी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे थे। बजट में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करना सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

एक जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी. इससे राज्य के करीब 3 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा. पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के बाद राज्य में जश्न का माहौल है. राज्य कर्मचारी संघ ने इस फैसले का स्वागत किया है। नई पेंशन‌ योजना वर्ष 2004 में लागू हुई थी। उसके बाद भर्ती हुए कर्मचारियों की संख्या तीन‌ लाख के आसपास बतायी जा रही है। जो 2030-32 के बाद ही रिटायर होंगे।

आगे डॉ० पसबोला ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के पीछे विशेषकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा संगठन का सबसे बड़ा योगदान है। जिसका निरंतर संघर्ष रंग लाया है। शीघ्र उत्तराखंड में भी इस का असर देखने को मिलेगा और आने वाली सरकार अवश्य इस मांग को प्राथमिकता देते हुए पुरानी पेंशन बहाल करेगी। अब कुछ प्रमाणित करने की आवश्यकता नहीं है कि कौन सा संगठन पुरानी पेंशन बहाली के लिये धरातल पर काम कर रहा है अन्य संगठन केवल जनसमूह को राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए प्रयोग कर रहे हैं। आज संयुक्त मोर्चा ने असम्भव को सम्भव कर दिखाया है। आज देश के सारे राज्यो के कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की ओर उम्मीद से देख रहे हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र दुबे, प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला, महासचिव सीताराम पोखरियाल, उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रेस सचिव डॉ कमलेश कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष (महिला) योगिता पंत, मिलिंद बिष्ट, डॉ० अजय चमोला, जयदीप रावत, नरेश भट्ट, सुबोध कांडपाल, रश्मि गौड़, रेनु डांगला, सौरव नौटियाल, प्रदीप सजवाण आदि ने विशेष बधाईयां दी हैं.

Share This Article
Leave a Comment