Ad image

देहरादून ( Job Alert): जल्द 5 भरे जाएंगे 5 हजार से अधिक पद ,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने दिए निर्देश

Renu Negi
1 Min Read

देहरादून : प्रदेश में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 5115 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर समायोजित होने का समायोजन पत्र देते हुए इसकी घोषणा की।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर सीधे समायोजन किया गया है। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में यह एक अभूतपूर्व निर्णय है। जो मातृ शक्ति के हित में एक व्यापक बदलाव लाएगा।

Share This Article
Leave a Comment