Ad image

बधाई:- निर्विरोध राज्यसभा सदस्य के लिए निर्वाचित हुये महेंद्र भट्ट,विपक्षी दल का भी जताया आभार

Renu Negi
2 Min Read

उत्तराखंड:- उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सदस्य के लिए 15 फरवरी को 4 सेटो में अपना नामांकन दाखिल किया था।

बता दें कि राज्यसभा की यह सीट दो अप्रैल को रिक्त हो रही है। इसके चुनाव में उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाया था। 70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है अधिक संख्याबल को देखते हुए किसी भी विपक्षी दल ने प्रत्याशी उतारने की जहमत नहीं उठाई। भट्ट ने 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था। मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। लेकिन आज तक महेंद्र भट्ट के अलावा किसी भी दल या निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नामांकन नहीं किया था।

चुनाव अधिकारी ने महेंद्र भट्ट को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित घोषित कर दिया है वहीं राज्यसभा सदस्य बनने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड की जनता का आभार जताया है। इसके साथ ही महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल ने अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं किया इसलिए मैं उनका भी धन्यवाद करता हूं और उत्तराखंड की जनता ने जो अपेक्षाएं मुझसे रखी हैं मैं उन पर खरा उतारूंगा।

महेन्द्र भट्ट सीमांत जनपद चमोली के रहने वाले हैं। चमोली के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है

Share This Article
Leave a Comment